फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dharamsinhwa remains unconnected to the Baurvyas feeder even after six months.

Sant Kabir Nagar News: छह माह बाद भी बौरव्यास फीडर से नहीं जुड़ा धर्मसिंहवा

Thu, 16 Jul 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dharamsinhwa remains unconnected to the Baurvyas feeder even after six months.
धर्मसिंहवा। छह माह से फीडर व लाइन बनकर तैयार होने के बावजूद नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बिजली आपूर्ति को बौरव्यास फीडर से नहीं जोड़ा जा रहा है। हैंडओवर में अड़चन को लेकर यह समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय उपभोक्ता ठीक ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। लोगों ने नगर पंचायत की आपूर्ति बौरव्यास फीडर से चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा सहित क्षेत्र के तमाम गांव की बिजली आपूर्ति सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से होती आ रही है। नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति अलग करने की व्यवस्था के क्रम में प्रशासन द्वारा वर्ष 2025 में एक करोड़ 74 लाख में बौरव्यास उपकेंद्र पर पांच एमबीए का नया फीडर स्थापित कर दिया है। इसके अलावा नगर पंचायत के सिकरी वार्ड तक सप्लाई जोड़ने के लिए पोल खड़ा करते हुए तार भी फैला दिया गया है। नगर पंचायत की आपूर्ति के लिए एक स्थान पर तार जोड़ना बाकी रह गया है लेकिन कुछ अड़चन के चलते छह माह बीत जाने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं की जा सकी है, जबकि नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति बहुत ही खराब चल रही है। स्थानीय नागरिक अशोक कुमार राय, शैलेंद्र कुमार राय, लाल चंद्र मद्धेशिया, प्रमोद जायसवाल, इकलाख अंसारी, हरिश्चंद्र, पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में नए फीडर से सप्लाई मिलने से पुरानी समस्या के समाधान होने की उम्मीद थी लेकिन लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से निजात नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



अभी बनाए गए नई लाइन में कुछ खामियां हैं जिसे दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। सही होने के बाद हैंडओवर होते ही नए फीडर से सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण प्रसाद, अवर अभियंता बौरव्यास फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed