फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees gathered to perform Jalabhishek, Shiva temple echoed with cheers

Sant Kabir Nagar News: जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 21 Jul 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to perform Jalabhishek, Shiva temple echoed with cheers
तामेश्वरनाथ ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते हुए श्रद्धालु 
हरिहरपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। उमस भरी गर्मी के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक के लिए लाइनों में खड़े रहे। धूप और दीप जलाकर शिवभक्तों ने भगवान शिव से मन वांछित फलों की कामना की।
विज्ञापन

ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोमवार की रात बारह बजे से शिव मंदिर पर जलाभिषेक शुरू हो गया। सरयू से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिव को चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सुबह होते ही शिव मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पोखरे के किनारे तक करीब सौ मीटर लंबी महिला और पुरुष की कतार शिव का जयघोष करते मंदिर में प्रवेश करती रही। भीड़ को नियंत्रित कर रहे पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। मंदिर परिसर तक पहुंचाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा और चेन स्नेचिंग की घटना रोकने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फायर टेंडर की गाड़ी और गोतखोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में चिकित्सकों की टीम भी तैनात रही। जलाभिषेक के दौरान प्रशासन के साथ गोस्वामी परिवार से प्रधान विवेकानंद भारती, पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती सहित कई लोग व्यवस्था संचालन में लगे रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, नागेंद्र भारती, चंद्रभान भारती, शक्ति दत्त भारती ने बताया कि आगामी प्रत्येक सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ बढ़ती ही जाएगी। शिव की पूजा आराधना के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed