{"_id":"62e823b9ba7aeb30371e2165","slug":"devotees-gathered-for-the-jalabhishek-of-lord-shiva-khalilabad-news-gkp445722043","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमावार को तामेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
सावन माह के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में रात से ही आने लगे थे श्रद्धालु
मेले में बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी
संतकबीरनगर। सावन के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
रविवार देर शाम से कांवड़ियों के जत्थे सरयू से जलभर कर जयकारा लगाते हुए शिव मंदिरों की ओर कूच करने लगे थे। तामेश्वरनाथ धाम में रात एक बजे पहले गोस्वामी परिवार ने जलाभिषेक किया। उसके बाद भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं।
महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए मुख्य मंदिर और मेला परिसर मे महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहीं। मंदिर कमेटी के ब्रह्म शंकर भारती, रोहित भारती, प्रधान के प्रतिनिधि डॉ. राम सुरेश पासवान, शशांक भारती, मन्नन भारती, दिलीप भारती, अजय भारती ने बताया कि तीसरे सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सचल शौचालय और पेयजल के इंतजाम रहे। अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रही। इसी तरह स्थानीय शिव मंदिरों सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर हरिहरपुर, निबिअहवा पोखरा स्थित शिव मंदिर, बेल्डुहा शिव मंदिर में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। पौली, बखिरा और मेंहदावल क्षेत्र में स्थित शिव मदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।