फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees flocked to the Rajghat fair on Kartik Purnima and indulged in shopping.

Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट मेले में उमड़े श्रद्धालु, की जमकर खरीदारी

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the Rajghat fair on Kartik Purnima and indulged in shopping.
बिड़हरघाट ​स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद - फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद
बेलहर। क्षेत्र के राजघाट बूधानदी तट स्थित बाबा मोहकम दास स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालु स्नान-पूजन कर बाबा के दरबार में मत्था टेका। मेले में दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। खिलौनों, मिठाइयों और घरेलू सामान की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। राजघाट बूधानदी तट पर बाबा मोहकम की तप स्थली है यहां वर्ष भर में दो बार बड़े मेले का आयोजन होता है। बुधवार बाबा मोहकम दास स्थान पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने कड़ाही चढ़ा कर बाबा मोहकम दास से परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन द्वारा मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही। इस दौरान एसआई हरेराम यादव, सतीश सिंह ,मनीष कुमार, रवीन्द्र निषाद, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

बिड़हरघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद- फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed