Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees bid farewell to the mother amid cheers

Sant Kabir Nagar News: जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को दी विदाई

Mon, 14 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to the mother amid cheers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नवरात्र पर जिले में स्थापित 1211 मूर्तियों में से 1115 मूर्तियों का विसर्जन विजयादशमी के दिन और रविवार को किया गया। शनिवार और रविवार देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। आयोजक समिति के सदस्य प्रतिमाओं को नदी के किनारे बने अस्थाई पोखरे तक ले गए और विसर्जित किए। कुछ जगहों पर जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे।
जिले में विजयदशमी के दिन शनिवार को मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। शहर में प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला गया। गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समयजी स्थान, बरदहिया बाजार होते हुए शहर भ्रमण के बाद मगहर के आमी नदी के पास बने अस्थाई पोखरे में प्रतिमाओं काे विसर्जित किया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा निकाल प्रतिमाओं का विसर्जन
मगहर। दुर्गा प्रतिमाएं नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचीं। इससे पहले शोभायात्रा काजीपुर चौराहे से निकल डीह स्थान से होते हुए गांधी आश्रम चौराहा और फिर आमी नदी तट पर पहुंच विसर्जन के लिए पहुंचीं। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को जलाशय में आस्था के साथ विसर्जन किया गया। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि कुल 104 प्रतिमाओं को देर रात सकुशल विसर्जित की गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, कृष्ण चन्द्र सैनी, सुहेल अख्तर, मो. असअद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed