{"_id":"64fcc316dc2a68cff505bc24","slug":"development-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2656-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश ने रोकी विकास की राह, कही शुरू नहीं तो कहीं थम गए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश ने रोकी विकास की राह, कही शुरू नहीं तो कहीं थम गए काम
Sun, 10 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
समय माता मंदिर का पोखरा बारिश की वजय से रूका सुंदरीकरण का काम।संवाद
संतकबीरनगर। बारिश के कारण शहर में विकास का पहिया थम गया है। मुखलिसपुर तिराहे से शुगर मिल तक जर्जर तार और खंभे बदलने का काम शुरू नहीं हो सका तो आजाद चौक से बरदहिया जाने वाले मार्ग का निर्माण भी बरसात के बाद होने की बात नगर पालिका प्रशासन कर रहा है। समय माता मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण कार्य भी बंद हो गया है। बनियाबारी से चकदही खुदवा नाले तक नाला निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है, इससे आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में निकाय चुनाव के कारण पहले विकास कार्य पर ब्रेक लग गया है। लोगों को उम्मीद थी कि नए बोर्ड के गठन के बाद शहर के विकास के तेजी आएगी, लेकिन लोगों को अब भी विकास का इंतजार है। इधर जो कार्य शुरू हुए वह भी बरसात के कारण ठप पड़े हैं, जबकि तमाम कार्य अभी शुरू नहीं हो सके हैं।
0000000000000000000000
नहीं बदले जा सके जर्जर तार व खंभे
शहर के मुखलिसपुर तिराहे से लेकर शुगर मिल तक पुराने जर्जर तारों व विद्युत खंभों को बदलने के लिए करीब 29 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ता परेशान हैं और विद्युत निगम बरसात के बाद कार्य शुरू करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
00000000000000000000000000000000
समय माता मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण ठप
शहर के समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। इसके लिए पोखरे का पानी निकाला गया था। करीब छह माह में नाला और कुछ सीढि़यां बनाई गईं, लेकिन बारिश इसमें बाधा बन गई है। इस योजना में डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें से अभी 50 लाख खर्च हुए हैं और काम ठप हो गया है। इस योजना का कार्य अब बरसात के बाद ही शुरू हो पाएगा।
00000000000000000000000000000
आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक की सड़क बदहाल
आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडर ग्राउंड नाला निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण के दौरान सड़क तोड़ दी गई थी, जिस पर मिट्टी और गिट्टी डाली गई है। इधर बारिश के चलते इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। क्षेत्र निवासी विशाल श्रीवास्तव, अजय कुमार ने कहा कि इस समय काफी परेशानी हो रही है, जबकि नगर पालिका प्रशासन बरसात के बाद सड़क बनवाने की बात कह रहा है।
00000000000000000000000000
बनियाबारी से चकदही तक बनना है नाला, काम शुरू नहीं
शहर में जल निकासी के लिए बनियाबारी से चकदही खुदवा नाला तक नाले का निर्माण होना है, लेकिन यह कार्य भी बरसात के कारण शुरू नहीं हो सका है। इस मामले में नगर पालिका बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहा है।
000000000000000000000000
बरसात के कारण कई योजनाओं पर काम नहीं हो पा रहा है। जैसे ही बरसात खत्म होगी, कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद