{"_id":"685d8a90ee83f75d0d06658d","slug":"development-work-got-stuck-due-to-non-appointment-of-secretary-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134649-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सचिव की तैनाती न होने से विकास कार्य अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सचिव की तैनाती न होने से विकास कार्य अटके
Thu, 26 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवबखरी, अजांव, मड़पौना, बछईपुर, छितौनी, खैरा, भोतहा, धौरहरा सहित नौ ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव अश्वनी गौतम का 12 जून को विभाग ने अन्य ब्लाॅक में स्थानांतरण कर दिया।
सचिव के स्थानांतरण के बाद किसी अन्य सचिव को इस ग्राम पंचायत का कार्यभार न देने से विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित है।
सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल आदि के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। सचिव के स्थानांतरण के लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक विभाग द्वारा किसी भी सचिव को इस ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं दिया गया। जिससे लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों का विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ा है।
ग्रामीणों सहित प्रभावित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान मुकेश यादव, योगेन्द्र निषाद, सुनील सिंह, कुलदीप चहौन, वहीद अहमद, उदयराज अग्रहरी का कहना है कि बरसात का मौसम है।
विज्ञापन
मनरेगा कार्य सचिव के न रहने से प्रभावित हो रहा है। प्रधानों ने जल्द सचिव की तैनाती कराए जाने की मांग जिला पंचायती राज अधिकारी से की है।