{"_id":"66c8db281c82f056f001e9d4","slug":"details-of-schools-not-given-on-u-dise-notice-given-to-178-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119644-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यू-डायस पर नहीं दिया स्कूलों का ब्योरा, 178 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यू-डायस पर नहीं दिया स्कूलों का ब्योरा, 178 विद्यालयों को नोटिस
Sat, 24 Aug 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
- तीन दिन में स्कूलों को देना होगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्कूल का विवरण, शिक्षक व बच्चों का विवरण यू डायस पर अपलोड करना है। लेकिन जिले के 178 ऐसे विद्यालय है जिन्होंने डाटा अपलोड करने में रूचि नहीं दिखाई है। ऐसे विद्यालयों को बीएसए ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में संचालित स्कूल, कॉलेज में पंजीकृत बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। लेकिन डेटा अपलोडिंग में प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक 178 स्कूल, कॉलेज ने अपलोडिंग कार्य शुरू तक नहीं किया है। विभाग ने नोटिस जारी कर तीन दिन में सूचना अपलोड करते हुए जवाब देने को कहा है। परिषदीय स्कूल व माध्यमिक इंटर कॉलेज के साथ मान्यता प्राप्त स्कूलों को सुविधा से लैस करने के साथ बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष यू-डायस में सूचना अपलोड की जाती है। पोर्टल पर समीक्षा की गई तो 178 विद्यालयों का डेटा पर अब तक कार्य नहीं शुरू किया है। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि यू-डायस डेटा अपलोड कराने के साथ ही नियमित निगरानी की जा रही है।
छात्र संख्या में गड़बड़ी तो नहीं
यू-डायस पर स्कूलों को डाटा अपलाेड करना है। मगर 178 स्कूलों ने सूचना नहीं दी है। विभाग के मुताबिक तो स्कूलों में छात्रों की संख्या में काफी अंतर है। कुछ स्कूलों ने फर्जी नामाकंन किया है। जिसकी वजह से वह लोग डाटा अपलोड नहीं कर रहे है।