फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Department ready for plantation, made 28 lakh pits

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण के लिए विभाग तैयार, 28 लाख गड्ढे बनाए

Sun, 30 Jun 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Department ready for plantation, made 28 lakh pits
- नर्सरी में पौधे तैयार, पांच सौ ट्री गार्ड का आर्डर, तैयारियों की वनमंत्री करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में हरियाली और वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए जुलाई माह में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग और अन्य विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नर्सरियों में पौधे तैयार हैं। पौध लगाने के लिए पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और मार्गों के किनारे लगभग 28 लाख गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं। शासन से पौधरोपण के लिए तिथि का इंतजार है।
पर्यावण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसके मद्देनजर हर वर्ष लाखों की संख्या में जनपद में पौधरोपण किया जाता है। शासन से वर्ष 2024-25 के लिए जनपद में 29 लाख, 15 हजार 240 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग को 12 लाख 34 हजार नौ सौ पौधों का रोपण करना है, जबकि अन्य विभागों को 16 लाख 18 हजार 340 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। जुलाई में होने वाले पौधरोपण अभियान के लिए वन विभाग पिछले तीन माह तैयारियों में जुटा है। वन विभाग के 21 नर्सरियों में लगभग 40 लाख पौधे तैयार है। वन विभाग के मुताबिक जनपद में पौधरोपण के लिए 29 लाख गड्ढे तैयार हैं। अब शासन स्तर से तिथि की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में 29 लाख 15 हजार 240 लाख पौधे जनपद में पार्कों, सड़क के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लागए गए थें। इस वर्ष भी उतने ही पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। जिसके लिए वन विभाग के नर्सरियों में 40 लाख पौधे रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 नर्सरियों में लगाए गए हैं पौधे
जनपद में वन विभाग के 21 नर्सरियों में लगभग 40 लाख पौधे लगाए गये है। जिसमें बड़गों, वनस्पति पार्क, गौरा वियरा, अउव्वल, तेनुवारी, बरई पार समेत अन्य नर्सरियों में मुख्य रूप से जंगली पौधे और हरिशंकर प्रजाति के पौध तैयार हैं। जिसमें शीशम, सागवन, अर्जुन, कंजी, पीपल, जामुन, कट जामुन, पाकड़, बरगद नींबू, नींम, आवला, अमरूद, आम समेत अन्य पौधे शामिल हैं।


पौधरोपड़ के लिए वन विभाग की तैयारियां पूरी है। नर्सरियों में पौधे तैयार हैं। वन विभाग 12 लाख 34 हजार पौधों के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है। अन्य विभागों ने भी लगभग 16 लाख गड्ढों का खोदान कर लिया है। शासन स्तर से तिथि की घोषणा का इंतजार है।
- अशोक कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed