फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog prevailed in the morning, with visibility less than 20 meters.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, 20 मीटर से कम रही दृश्यता

Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the morning, with visibility less than 20 meters.
सुबह के समय रहा घना कोहरा वाहन चालकों को हुई परेशानी-संवाद
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोहरे का असर दिखा। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 मीटर से कम रही। जिसके कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते हुए चले। ठंड का भी व्यापक असर रहा। 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन और कोहरे और ठंड से राहत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को बादल छंट गए, लेकिन कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। स्थिति यह रही कि कोहरे के चलते 20 मीटर तक साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। लोग बड़े वाहनों के पीछे होकर जैसे- तैसे अपने गंतव्य तक पहुंचे। कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक बना रहा। इसके साथ ही ठंड का भी असर रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में मजदूर तबके के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जो लोग आजाद चौक पर काम की तलाश में आए वह लोग ठंड से कांपते नजर आए। 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। साथ ही बाजारों व कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। स्कूल- कॉलेजों में छुट्टी होने से बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहे। शाम होने के बाद फिर कोहरे और ठंड का असर दिखा। जिससे लोग जल्दी ही घर चले गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

0
कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ
कोहरे से जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं फसल के लिए कोहरा फायदेमंद साबित होगा। किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई से राहत मिलने की संभावना है। किसान रामफल, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि कोहरे से गेहूं की फसल के विकास में तेजी आएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव का कहना है कि कोहरे से फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
कोहरे और ठंड का असर अभी बने रहने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलेगी। गलन बढ़ने से लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। बहुत जरूरी न हो तो सुबह के समय बाहर न निकलें। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या

सुबह के समय रहा घना कोहरा वाहन चालकों को हुई परेशानी-संवाद

सुबह के समय रहा घना कोहरा वाहन चालकों को हुई परेशानी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed