फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog prevailed in the morning, slowing down the speed of vehicles and increasing cold.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, बढ़ी ठंड

Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the morning, slowing down the speed of vehicles and increasing cold.
सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से परेशान रहे। खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन रविवार को सुबह से ही घना कोहरा होने से लोगाें की परेशानी बढ़ गई। कोहरे के असर के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग वाहन बड़े वाहनों के पीछे लगाकर किसी प्रकार अपने गंतव्य तक पहुंचे। कोहरे के साथ ठंड का भी असर दिखा। इसके चलते लोग देर से जगे। अधिकतर लोग घर पर ही रहने को मजबूर हुए। स्कूल खुलने से बच्चे ठंड से खासे परेशान दिखे। इस बीच न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दुकानों के शटर भी देर से खुले। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड ने परेशान किया। जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए।
विज्ञापन

0
कोहरे से फसल को होगा फायदा
कोहरे से फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। यदि इसी प्रकार कोहरा बना रहा तो किसानों को गेहूं की सिंचाई करने से राहत मिल जाएगी। किसान राधेश्याम, संदीप कुमार आदि ने बताया कि कोहरे से फसल को लाभ पहुुंचने की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरे की जरूरत है। इससे गेहूं की फसल के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी दो दिनों तक कोहरा बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही बीच- बीच में बादल छाए रहेंगे। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed