{"_id":"6521a569f9cf5841450c0a94","slug":"dengue-stings-will-have-to-go-to-another-district-for-platelets-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3919-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेंगू का डंक, प्लेटलेट्स के लिए जाना पड़ेगा दूसरे जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेंगू का डंक, प्लेटलेट्स के लिए जाना पड़ेगा दूसरे जनपद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजो की भीड़।संवाद
- शनिवार को डेंगू के दो मरीज मिले, अब तक नौ मरीज मिल चुके हैं
- ब्लड सेपरेशन यूनिट न शुरू होने से प्लेटलेट्स के लिए बढ़ेगी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तीन दिनों में डेंगू के नौ मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। डेंगू वाले मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। अगर किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो उसे गैर जनपद जाना पड़ेगा। ब्लड सेपरेशन यूनिट अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। दो दिन पूर्व एक मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो उसको गोरखपुर से प्लेटलेट्स मंगाना पड़ा।
एक यूनिट से चार यूनिट रक्त बनाने के लिए ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण ब्लड बैंक में कराया गया है। यह यूनिट पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस यूनिट में मशीने भी आ गई हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस यूनिट को शुरू नहीं किया जा सका है। इधर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कुल नौ डेंगू से पीड़ित मरीज मिले है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अगल से वार्ड भी बना है। डेंगू मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत प्लेटलेट्स की होती है। अगर डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स 15 हजार के नीचे आता है तो उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। जिले में यूनिट के संचालन न होने से प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शुक्रवार को एक प्राइवेट अस्तपताल में भर्ती डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो गोरखपुर से प्लेटलेट्स मंगाना पड़ा। अगर यही हाल रहा तो डेंगू के गंभीर मरीजो को गोरखपुर रेफर करना स्वास्थ्य महकमे के लिए मजबूरी बन जाएगी। सीएमएस डॉ भवनाथ पांडेय ने बताया कि जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन होगा। ड्रग्स विभाग से लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस मिलने के बाद यूनिट का कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएगा।
सीएमएस ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
नवागत सीएमएस डॉ भवनाथ पांडेय ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीकण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जनरल वार्ड, पीआईसीयू वार्ड, आईसीयू वार्ड, हड्डी रोग विभाग, महिला अस्पताल आदि को देखा। इसके साथ ही बेहतर सफाई रखने का निर्देश अस्पताल के मैनेजर को दिया। उन्होंने कहाकि दवाओं की समय-समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाए। जिससे मरीजों को कोई परेशान न होने पाए।