{"_id":"6686fed27b6918496a07d054","slug":"demonstration-of-villagers-demanding-drainage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117096-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Fri, 05 Jul 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
- सांथा क्षेत्र के लोहरसन में गड्ढे पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के लोहरसन के ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
लोहरसन ग्राम पंचायत के ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि रवि अव्वल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। ग्रामीण राजू राय, हरीश राय, संतोष गुप्ता, राम बेलास गौड़ का कहना था कि लोहरसन, सांथा क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। गांव के सामने पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया गया है। जिसके द्वारा बारिश व गांव का पानी लोहरसन और करनजोत गड्ढे में जाता है, लेकिन गड्ढे में अतिक्रमण करके जाम कर दिया गया है।
एक सप्ताह पूर्व मजदूर लगाकर सफाई कराने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ लोगों ने विवाद करके मजदूरों को भगा दिया गया। जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में जा रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से नाले की सफाई करवाने की मांग की है। इस दौरान गोलू, जोखन, रमजान, अंसार, अब्दुल मोबीन, मेराज, सुल्तान, सेराज आदि लोग मौजूद रहे।