फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration against termination of service of ad-hoc teachers

Sant Kabir Nagar News: तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against termination of service of ad-hoc teachers
एएच एग्री.इंटर कालेज दुधारा में प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लोग।
संतकबीरनगर। प्रदेश के 2090 तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। मेंहदावल, धनघटा व खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के सहायता प्राप्त विद्यालयों में तदर्थ शिक्षकों को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा में कहा कि संगठन सरकार के इस निर्णय की निंदा करता है। हम तदर्थ शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। संगठन उनकी सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगा। संघर्ष के अगले चरण 22 व 23 नवंबर से लखनऊ निदेशालय में दो दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसी क्रम में श्रीसीताराम इंटर काॅलेज सिरसी में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि सरकार धनतेरस के दिन तदर्थ शिक्षकों के 17 माह के बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश निर्गत किया, किंतु उसी आदेश में सेवा समाप्ति का उल्लेख करके हैरान कर दिया है। हम सब तदर्थ शिक्षकों के साथ हैं। मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद के शिक्षकों ने भी तदर्थ शिक्षकों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सांथा ब्लॉक के निघूरी, मेंहदूपार, धर्मसिंहवा, बोरव्यास, करहना, बेलहर, कुशूरू, भदाह, भोगीपुर,बखिरा, सिहतीकर, तुंपार, सीकरी, देवकली, मुखलिसपुर सहित अनेक विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मोहिबुल्लाह खान, संजय शुक्ला, अभय शुक्ला, सुधीर कुमार, महेंद्र यादव, महेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed