फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to restore concessions given to senior citizens in Railways

Sant Kabir Nagar News: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट बहाल करने की मांग

Thu, 09 May 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore concessions given to senior citizens in Railways
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। विश्व मानस सेवा समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय नाथ त्रिपाठी ने रेल मंत्रालय दिल्ली को पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट बहाल करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि कोरोना काल के समय रेलवे ने देश के वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया था। इसके कारण वरिष्ठ नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि रेलवे ने देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों से सफर करने के लिए वरीयता दी थी। इसके क्रम में वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षण टिकट और किराए में भी छूट मिलती रही। जब देश कोरोना काल के दौर से गुजर रहा था तब केंद्र सरकार ने सभी प्रकार के छूट को बंद कर दिया था। कोरोना काल के बाद जब सामान्य स्थिति हुई तब सरकार ने सभी प्रकार के छूट को तो बहाल कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में रेल मंत्रालय देश के वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का हनन करते हुए अभी तक रेल सफर में छूट को बहाल न करके अन्याय कर रहा है। इसकी शिकायत रेलमंत्री, पूर्वोत्तर, पश्चिम और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, मण्डल रेल प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से करते हुए रेलवे में मिलने वाली वरिष्ठ नागरिकों के छूट को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed