{"_id":"64b989d27c7899f4fb00add7","slug":"demand-to-remove-liquor-shop-women-block-the-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-537-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
Fri, 21 Jul 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
-सांथा- मेंहदावल मार्ग करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा
- एसडीएम- सीओ ने एक सप्ताह में दुकान हटाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के गनवरिया में संचालित लाइसेंसी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर काफी संख्या में महिलाएं बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आईं। शराबियों के जरिए आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों से रास्ते में अभद्रता करने का आरोप लगाया और अपनी मांग पर अड़ गईं। नाराज महिलाओं ने सांथा- मेंहदावल मार्ग के करीब तीन घंटे तक जाम रखा। सूचना पर एसडीएम, सीओ, एसओ, आबकारी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम-सीओ ने एक सप्ताह में शराब की दुकान हटवाए जाने के आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
गनवरिया की रहने वाली मीना, अंशु, वंदना लोधी, राजकिशोरी, राजबली, रंगीता, रामरतन, नितिन, सुग्रीव, उमेश कुमार, गनेश, रामू, अलगू, दुर्गा प्रसाद, माधुरी, गीता देवी, संगीता, इंदू, लक्ष्मी देवी, विकास कुमार, सुरजाता, प्रियंका समेत सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हुए। लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने सांथा- मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि अंग्रेजी, देसी और बियर की दुकान गनवरिया गांव के बीच में चलाई जा रही है। दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर ही शिव मंदिर भी है। सावन का महीना चल रहा है। महिलाएं, युवतियां भी मंदिर में पूजा- पाठ करने जाती हैं। शराबियों के जरिए मंदिर आते-जाते महिलाओं और युवतियाें से अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
आरोप है कि चार दिन पूर्व एक छात्रा की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसओ राम अशीष यादव ने लिखित तहरीर देने की बात कही। इधर महिलाएं शराब की दुकान घनी आबादी के बीच होने से हमेशा समस्या होने की बात कही। करीब तीन घंटे तक जाम लगे होने से आवागमन बाधित रहा।
सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार, सीओ अंबरीष भदौरिया, आबकारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार यादव, एसओ राम अशीष यादव महिलाओं को समझाने में जुटे रहे। लेकिन महिलाए अपनी मांग पर अड़ी रहीं। एसडीएम ने एक सप्ताह में दुकान हटवाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाओं ने जाम समाप्त किया।