फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to increase the capacity of transformer

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग

Fri, 21 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the capacity of transformer
सांथा लोहरसन मार्ग पर लगे ट्रासफार्मर की क्षमता बढाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के सांथा लोहरसन मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण बार- बार जल जा रहा है। जिसकी क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सांथा में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
ग्राम प्रधान सांथा नुसरत के नेत़त्व में ग्रामीण नसीर अहमद, नजर मोहम्मद, मोहम्मद ईस्माइल, मोहम्मद अयूब, अब्दुल वहाब, यार मोहम्मद आदि ने कहा कि सांथा लोहरसन मार्ग का ट्रांसफॉर्मर 25 केवीए का है। जिस पर 75 से अधिक कनेक्शन है। अधिक लोड होने के कारण बार -बार जल जा रहा है।
विज्ञापन

63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए विधायक, सांसद समेत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई गई। जिससे यह ट्रांसफार्मर बार- बार जल रहा है तथा ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed