फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand from DM for TAC investigation of Pradhan

Sant Kabir Nagar News: प्रधान की टीएसी जांच की डीएम से मांग

Wed, 29 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand from DM for TAC investigation of Pradhan
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरडोभा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विमल कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए ग्राम प्रधान पर पूर्व में लगे खड़ंजे को उखाड़ कर उक्त ईंटों को खेल मैदान में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की टीएसी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विमल कुमार ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में खेल मैदान से लेकर कुर्मी टोला तक खडंजा का ईंट उखाड़ करके प्रधान द्वारा बगल में बना रहे खेल मैदान में प्रयोग कर लिया गया। लगभग दो वर्ष का समय बीत गया लेकिन अभी तक उसे खड़ंजे का ना ही निर्माण कराया गया और न ही उस पर कोई कार्य कराया गया। जिसको लेकर 30 जुलाई को ऑनलाइन शिकायत किया गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विमल कुमार ने जिलाधिकारी से उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए टीएसी जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान महेश लोधी ने बताया कि चुनावी रंजिश की वजह से लोग आरोप लगा रहे है। जो पूरी तरह से बेबुनियाद है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी उमेश प्रताप ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करवाकर जो दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed