फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for paneer will increase during the wedding season, adulterators are active, so be cautious.

Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़ेगी पनीर की डिमांड, मिलावट खोर सक्रिय, हो जाए रहे सतर्क

Sat, 31 Jan 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for paneer will increase during the wedding season, adulterators are active, so be cautious.
बाजार में बिकता पनीर।
संतकबीरनगर। सहालग का दौर शुरू होने वाला है। शादी-विवाह में पनीर की खपत सामान्य दिनों से तीन गुना बढ़ जाती है। हालांकि उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में डिमांड के आधार पर आपूर्ति करने और दो गुना मुनाफा कमाने के लालच में मिलावट का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। जहां सामान्य दिनों में 40 से 50 क्विंटल पनीर की खपत थी, वहीं सहालग में यह खपत 200 क्विंटल तक पहुंच जाती है। लोकल दुकानदार 260 रुपये किलो पनीर दे रहे हैं, जिसमें मिलावट है। वहीं दुकानों पर शुद्ध पनीर 400 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में मिलावटखोर पनीर में मिलावट कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दूध का उत्पादन प्रतिदिन साढ़े 10 हजार लीटर के करीब है, जबकि इससे इतर पनीर की खपत जिले में अधिक हो गई है। जहां सामान्य दिनों में पनीर की खपत 50 से 60 क्विंटल थी, वहीं अब यह खपत 200 क्विंंटल के करीब पहुंच गई है। सहालग का सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है ऐसे में पनीर की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं। जिले में खजनी, अयोध्या, हरियाणा आदि से पनीर सप्लाई होती है। एक साल पहले हरियाणा से लाई गई पनीर मेंहदावल बाईपास पर पकड़ी गई थी। जिसे खाद्य टीम ने नष्ट करा दिया था। मार्च 2025 में आजाद चौक पर 35 कुंतल पनीर जो गोरखपुर के खजनी से लाकर बेची जा रही थी। उसे भी टीम ने नष्ट कराया था।
विज्ञापन


बाहर से मंगा रहे हैं मिलावटी पनीर
मिलावट खोर बाहर से मिलावटी पनीर मंगा रहे हैं। जो पाउडर, पाॅमआयल और यूरिया से तैयार होता है। इसकी कीमत 130 रुपये के करीब होती है और मिलावटखोर इसे 260 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेच रहे हैं। शादी विवाह में लोग सस्ते के चक्कर में इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं, हालांकि खरीदते समय इसे पहचानना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले से ही शुरू हो गई है बुकिंग
शादी विवाह में पनीर की सब्जी बनाने के लिए लोग पहले से ही दुकानों पर पनीर की बुकिंग शुरू कर दी है। शहर में मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र कुमार, विनोद आदि ने बताया कि ज्यादातर लोग शुद्ध पनीर की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बुकिंग करा रहे हैं। हम लोग शुद्ध पनीर बेचते है ऐसे में 400 रुपये किलों के हिसाब से पनीर की बुकिंग की जा रही है।

नकली-असली पनीर की ऐसे करें पहचान
असली और नकली पनीर की पहचान हाथों से मसलकर कर सकते हैं। अगर आपका पनीर मसलने के बाद टूटकर गिरने लगता है। इस स्थिति में समझ जाइए कि पनीर नकली है। नकली पनीर की पहचान पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए पनीर को पानी में उबालने के लिए रखना है। इसके बाद पनीर को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद पनीर पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने के बाद अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो जाता है तो खरीदा गया पनीर पॉम ऑयल या यूरिया से बनाया गया है।



पेट के लिए खतरनाक है मिलावटी पनीर

बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट हो रही है। दूध, दही, घी और दाल आदि कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। सबसे ज्यादा पेट की समस्या होती है। मरीज अक्सर पेट की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। इसलिए दूध, खोआ आदि खाते समय सावधानी बरतें। जहां तक हो सके तो घर पर दूध को फाड़कर पनीर बनाए। बाजार में इससे कुछ दूरी बनाएं।

- डॉ एसडी ओझा, फिजिशियन, जिला अस्पताल

शादी विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में खाद्य टीम भी सतर्क है। लोग खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। जांच परख कर ही सामानों की खरीदारी करें। टीम जल्द ही छापेमारी अभियान शुरू करेगी।
- सतीश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed