फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for operation of Homeopathic Hospital in Dharmasinghwa

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में होम्योपैथिक अस्पताल संचालन की मांग

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for operation of Homeopathic Hospital in Dharmasinghwa
धर्मसिंहवा। स्थानीय कस्बे में होम्योपैथिक अस्पताल वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में संचालित हो रहा है, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल हुए ग्राम पंचायत के पंचायत भवन खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने खाली पड़े पंचायत भवन में होम्योपैथिक अस्पताल संचालित किए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा में होम्योपैथिक हॉस्पिटल काफी दिनों तक किराए के भवन में संचालित होता रहा। विभाग ने अस्पताल हेतु भवन बनाए जाने के लिए जमीन की मांग राजस्व विभाग से करता रहा पर जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके कारण से धर्मसिंहवा से तीन किलोमीटर दूर यह अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार के एक कमरे में संचालित हो रहा है। विभाग ने डॉक्टर भी तैनात किए हैं। अस्पताल कस्बे में न होने के कारण स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा के नगर पंचायत बनने में दस ग्राम पंचायत जोड़े गए हैं। सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बने हुए हैं, जोकि बेकार पड़े हैं। गौरीराई, सिकरी कस्बे से सटा हुआ ग्राम पंचायत हुआ करता था। देखा जाए तो अस्पताल के लिए अब जमीन और भवन खोजने की आवश्यकता नहीं है। पंचायत भवन इसके लिए काफी उपयुक्त है बना बनाया भवन मिलने से सरकारी धन का भी बचत होगा। स्थानीय नागरिक सुरेश मोदनवाल, गोपाल अग्रहरि, लालचंद, उमानाथ सैनी, सोनू प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, आलोक राय सहित अन्य लोगों ने कस्बे से सटे किसी भी पंचायत भवन में अस्पताल को शिफ्ट किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
नियमानुसार होम्योपैथिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी विभागीय कार्यवाही पूर्ण करके मांग करेंगे तो उन्हें अस्पताल के लिए भवन आवंटित किया जा सकता है।
-आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, धर्मसिंहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed