{"_id":"6717e53ea301476bc30e2058","slug":"demand-for-construction-of-drain-appealed-to-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122632-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण की मांग, डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण की मांग, डीएम से लगाई गुहार
Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। जल निकासी न होने से परेशान तामेश्वरनाथ गांव के दलित बस्ती की महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई है। महिलाओं ने अपर एसडीएम को पत्र देकर नाला निर्माण की मांग की है।
मंगलवार को तामेश्वरनाथ मंदिर के दक्षिण स्थित दलित बस्ती की रहने वाली रिंकी, मुन्नी, गीता, इसरावती, कुंती, सुदामा, गयतीरा, माया, संतरा आदि महिलाओं ने बताया कि तामा (तामेश्वरनाथ) हरिजन बस्ती में करीब 30 से अधिक दलित वर्ग के लोगों का रिहायशी मकान है, जिनमें सौ से अधिक लोग निवास करते हैं। बस्ती में जल निकासी के लिए नाला निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। महिलाओं ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया है। बताया कि घर से निकलने वाला पानी लोगों के खेत में जाने से उलाहना भी सहनी पड़ती है। महिलाओं ने डीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाते हुए नाला निर्माण की मांग की।य