{"_id":"6999eded4e2af8d0c003492c","slug":"deled-trainees-completed-proficiency-assessment-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-146414-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने निपुण आकलन किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने निपुण आकलन किया पूरा
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के तहत बचे 12 विद्यालयों पूरा हुआ निपुण आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत हुए आकलन के दूसरे चरण में शनिवार को ब्लॉक के बचे 12 स्कूलों का निपुण आकलन होने पर ब्लॉक के सभी 100 विद्यालयों का आकलन हो गया। बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में निपुण लक्ष्य हासिल करने का आकलन चल रहा है।
इसके तहत अब आठ साल की उम्र के बच्चों को निपुण बनाना है। इसके तहत हमें बच्चों में भाषा और संख्या की समझ विकसित करना है। स्कूल, अभिभावक और सरकार मिलकर रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। निपुण भारत मिशन का लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई में सुधार, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, असमानता कम करना व विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को समान अवसर देना है।
शनिवार को हुए आकलन में बनकसिया, बानडूमर, इमलीडीहा, इंदरपुर, जब्बार, जमोहरा, नटवा, नौंगों, सईंलंगडी समदा, समोगर व सांड़ें कला समेत 12 विद्यालय शामिल रहे। विगत दिनों हुए आकलन में इन विद्यालयों पर डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीम के नहीं पहुंचने से इन विद्यालयों पर निपुण आकलन नहीं हो सका था। ब्लॉक के 88 विद्यालयों का निपुण आकलन पहले ही पूरा हो चुका था। अब सभी विद्यालयों पर निपुण आकलन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि कौन विद्यालय निपुण हुए हैं कौन नहीं।