फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deepraj of Navodaya Vidyalaya brought laurels to the students by scoring 97.20 percent marks.

Sant Kabir Nagar News: नवोदय विद्यालय के दीपराज ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

Wed, 13 May 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deepraj of Navodaya Vidyalaya brought laurels to the students by scoring 97.20 percent marks.
संतकबीरनगर। सीबीएसई के इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। परिणाम देखने के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। जवाहर नवोदय विद्यालय, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राज ग्लोबल एकेडमी, एसआर इंटरनेशनल और प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। नवोदय के छात्र दीपराज ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह नीरज 96.20 प्रतिशत, अविनाश कुमार 92 प्रतिशत, गुलशन 91.6 प्रतिशत, भोलू कन्नौजिया ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इसी तरह सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के आदित्य पटेल ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। जसजीत कौर ने 92 प्रतिशत और शिवांग त्रिपाठी ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने मेधावी छात्रों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज ग्लोबल एकेडमी ने प्रथम शैक्षणिक वर्ष में ही उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में अर्पित सिंह ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। अंसिका यादव 85.4 प्रतिशत, अनन्या सिंह 81.8 प्रतिशत और अनिकेत 81.2 प्रतिशत के साथ शानदार अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह और प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसआर इंटरनेशनल की छात्रा सावित्री सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। गौरी ओझा 87.2 प्रतिशत, निदा फरहीन 86.8 प्रतिशत और अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के आमिर अहमद ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। तीनों विद्यालयों के प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं प्रभादेवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में क्लास इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

------------------------------
जीआर के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम
जीआर एकेडमी देवदाड खलीलाबाद का सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र लव कुमार सिंह ने 91.8 प्रतिशत, ज्योति ने 85.4 प्रतिशत, अनन्या यादव ने 84.8 प्रतिशत, योगेन्द्र कुमार ने 83.2 प्रतिशत, और दिव्यांश वर्मा ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के संस्थापक घनश्याम त्रिपाठी, संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक प्रवीन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य दिलीप मणि त्रिपाठी तथा शिक्षकों ने बच्चों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम की बधाई दी तथा बच्चों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed