फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deed of the land of the person who died 25 years ago

Sant Kabir Nagar News: 25 साल पहले मरे शख्स की जमीन का करा लिया बैनामा

Sat, 03 Dec 2022 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Deed of the land of the person who died 25 years ago
25 साल पहले मरे शख्स की जमीन का करा लिया बैनामा
विज्ञापन

वरासत नहीं होने की वजह से उत्तराधिकारी के नाम नहीं हुई थी जमीन
गांव के ही एक वृद्ध की फोटो लगाकर जमीन की करा ली गई रजिस्ट्री
अब न्याय के लिए थाने व तहसील का चक्कर काट रहा उत्तराधिकारी
धनघटा/रोसया बाजार(संतकबीरनगर)। शख्स के मरने के 25 साल बाद भी जमीन की वरासत उत्तराधिकारी के नाम नहीं हुई। इसका फायदा उठाकर गांव के एक व्यक्ति ने मरे हुए शख्स की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उत्तराधिकारी तहसील से लेकर थाने तक का चक्कर काट रहा है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
मामला धनघटा तहसील का है। इस तहसील में फर्जी तरीके से हो रही जमीन की रजिस्ट्री का सिलसिला नहीं थम रहा है। पहले भी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री के तीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को चौथा मामला सामने आ गया है।
विज्ञापन

धनघटा तहसील के बछईपुर गांव निवासी इद्रीश पुत्र छोटू का आरोप है कि उसके चाचा सरफराज पुत्र मदारन की मौत फरवरी 1996 में हो गई थी। लेकिन, उनकी जमीन की वरासत नहीं हो पाई थी। 23 अक्तूबर 2021 को सरफराज की जमीन गांव के एक शख्स ने फर्जी तरीके से अपने नाम बैनामा करवा ली। दस्तावेज में गांव के ही एक वृद्ध की फोटो लगाकर उसे सरफराज दर्शा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। इसकी जानकारी होने पर इद्रीश न्याय के लिए प्रार्थनापत्र लेकर तहसील से लेकर थाने तक का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्रा बताते हैं कि इस फर्जीवाड़े में लापरवाही तहसील प्रशासन की है। उसने सरफराज की मौत के 25 साल बाद उसकी जमीन को उसके उत्तराधिकारी के नाम से वरासत नहीं की। तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

--
फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। जब प्रकरण मेरे समक्ष आएगा तो जांच कराएंगे। वरासत में जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed