फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ded body case investigation in sant kabir nagar

Sant Kabir Nagar News: मौका-ए-वारदात की स्थिति कातिल के करीबी होने की ओर कर रही संकेत

Mon, 29 May 2023 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
ded body case investigation in sant kabir nagar
crime amar ujala - फोटो : अमर उजाला।

रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश मिली। युवती गर्भवती थी, उसकी जीभ व आंख बाहर निकली थी। दोनों हाथ का पंजा खुला था। गले में काले रंग का निशान था, जो गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करता है। युवती की दोनों हाथ में दो-दो चूड़ियां और दो-दो कंगन सुरक्षित होने से वारदात का प्रतिकार नहीं किए जाने की ओर साफ संकेत हैं। मौका-ए-वारदात की स्थिति कातिल के करीबी होने का पुख्ता प्रमाण दे रही है।

विज्ञापन


खलीलाबाद और मगहर के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे उत्तर दिशा में रैना पेपर मिला है। मिल परिसर के उत्तर बाउंड्रीवाल के भीतर मिल के गंदे पानी को इकट्ठा करने के लिए मुख्य सेटलिंग टैंक बनाया गया। उसी से सटे गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए छोटे-छोटे और टैंक बनाए गए हैं। गौर करने की बात यह है कि गंदे पानी को गिराने वाले बड़े सेटलिंग टैंक में युवती की लाश फेंकी गई थी।
विज्ञापन


रैना पेपर मिल की बाउंड्रीवाल टूटी हुई है, लेकिन उस तरफ चार पहिया और दो पहिया वाहन आने-जाने का रास्ता नहीं है। ऐसे में मौके के हालात से यह कयास लगाया जा रहा है कि कातिल ने या तो कहीं और हत्या करके शव को लाकर यहां फेंक दिया है, या यहीं पर युवती को मिलने के बहाने बुलाया हो और हत्या कर दी हो। इसके पीछे कातिल की मंशा रही होगी कि गंदे पानी वाले मुख्य टैंक में कचरा का ढेर है, और उसमें डालने से युवती की लाश कचरे के ढेर के नीचे दबी रह जाएगी और कत्ल का राज सेटलिंग टैंक में दफन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रैना पेपर मिल के प्रबंधक टेक्निकल अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गंदे पानी के मुख्य टैंक में कर्मी रविवार की सुबह सात बजे देखने गए थे कि मोटर चल रहा है कि नहीं, गंदा पानी गिर रहा है, अथवा नहीं। उसी दौरान मुख्य सेटलिंग टैंक में शव दिखाई दिया। कर्मियों की सूचना पर मिल कर्मी पहुंच गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो पता चला कि युवती का शव है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई। दुष्कर्म की आशंका तो प्रतीत नहीं हो रही है, अलबत्ता युवती गर्भवती प्रतीत हो रही है। युवती के गले पर काले रंग का आगे निशान बना था। जीभ और आंख बाहर निकली हुई थी। दोनों हाथ की दो-दो चूड़ियां व कंगन सुरक्षित थे। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि युवती ने घटना का प्रतिकार नहीं किया है। ऐसा भी हो सकता है कि कातिल ने किसी बहाने यहां युवती को बुलाया हो और हत्या करके टैंक में लाश डाल दी हो। (संवाद)

 

टूटी न होती बाउंड्रीवाल तो टैंक में कातिल नहीं फेंक पाता शव

रैना पेपर मिल के उत्तर दिशा की बाउंड्रीवाल टूटी थी, जिसका फायदा उठाकर कातिल अंदर घुस गया और टैंक के अंदर युवती के शव को फेंकने में कामयाब हुआ। यदि समय रहते बाउंड्रीवाल सुरक्षित नहीं कराई गई तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति आगे भी हो सकती है।

सिर्फ गेट की ओर लगा है सीसीटीवी कैमरा
रैना पेपर मिल के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके पीछे प्रबंधन की सोच कि कौन कर्मचारी कब और कितने बजे आ रहा है और कितने बजे जा रहा है। अंदर कौन-कौन लोग प्रवेश कर रहे हैं। यदि यही सीसीटीवी कैमरा उत्तर तरफ सेटलिंग टैंक की ओर भी लगा होता तो कातिल को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलती। साथ में किसी तरह की अन्य आपराधिक गतिविधि होने पर मिल प्रबंधन को भी जानकारी होती।

यह सच है कि सेटलिंग की ओर बनी बाउंड्रीवाल टूट गई है। इस घटना के बाद तत्काल बाउंड्रीवाल को दुरुस्त कराए जाने का ठेका दे दिया गया है। जल्द ही बाउंड्रीवाल सुरक्षित हो जाएगी। उधर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। - सुदामा प्रसाद शर्मा, जीएम टेक्निकल, रैना पेपर मिल।

रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक के भीतर कचरे के ढेर के बीच उतराती युवती की लाश मिली। प्रथम दृष्टया जांच में युवती की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसमें मिल के प्रबंधक टेक्निकल अरुण कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट में युवती के मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। युवती की पहचान कराने के लिए आसपास के जिले में पंपलेट भेजा गया है। गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले का पर्दाफाश जरूर होगा। - सत्यजीत गुप्ता, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed