फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Debt-ridden laborer dies in mysterious circumstances

Sant Kabir Nagar News: कर्ज में डूबे मजदूर की रहस्यमय हाल में मौत

Sat, 07 Oct 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden laborer dies in mysterious circumstances
घटना को लेकर तरह-तरह की हो रही चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के तुरकौलिया नायक गांव में शुक्रवार की रात 35 वर्षीय मजदूर की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। लोगों का कहना है की राम बचन कर्ज में डूबा हुआ था। जिससे वह हमेशा परेशान रहा करता था। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।


तुरकौलिया नायक गांव निवासी 35 वर्षीय रामबचन पुत्र राम पूजन मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे शराब के नशे में धुत होकर वह घर पहुंचे और पत्नी शीला से विवाद करने लगे। पति- पत्नी के बीच विवाद गहराया तो पड़ोसी आकर बीच बचाव किए। उसके बाद रामबचन घर से निकले और घाघरा नदी की तरफ जाने लगे। गांव के लोग उन्हें पकड़ कर घर लाए। पीड़ित पत्नी शीला देवी का कहना है कि पति घर में जाकर सो गए। रात में करीब 12:00 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हुई तो इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने राम बचन को मृत घोषित कर दिया। पत्नी शीला देवी की माने तो राम बचन कई समूह के लोगों से कर्ज लिए हुए थे। कर्ज मांगने के लिए जब लोग घर आते थे तो वह इधर-उधर भाग कर बचते थे। कर्ज के कारण पति राम बचन हमेशा तनाव में रहकर शराब का सेवन करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर बिडहर घाट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed