फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   snake bite

सर्प दंश से बालिका की मौत

Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
snake bite
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार में सोमवार देर रात 12 वर्षीय बालिका को विषैले सर्प ने डस लिया। बालिका को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

ग्राम भगवानपुर पूर्वी उर्फ भग्गोभार निवासी सुनील कुमार की गांव के तिराहे पर किराना की दुकान है। पीछे कमरे में वे परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार देर रात उनकी 12 वर्षीय बेटी कुमारी मधु दीवार में बने सुराख में रखी दवा उठा रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में विषैले सर्प ने डस लिया। बालिका चिल्लाते हुए गश खाकर जमीन पर गिर गई। मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर और फिर जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर बीआरडी कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed