फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death

जहर खाने से विवाहिता की मौत

Thu, 02 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
death
छह महीने पहले की हुई थी ज्योति की शादी
विज्ञापन

रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया है पति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के धौरेपार गांव में मायके में आई विवाहिता ने बुधवार की शाम को अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। परिजन उसे पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए और बाद में रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया।
बघौली चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के धौरेपार गांव में अपने मायके में आई 19 वर्षीय ज्योति पत्नी राकेश ने बुधवार की शाम को अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था,जहां रात में ही मौत हो गई। मृतका के पिता गिरधारी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी घर से बाहर गए थे। उसी बीच बेटी ज्योति ने जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ी तो पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में ही बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटी की शादी छह महीने पहले की धानी उस्का महराजगंज क्षेत्र में की थी। दामाद मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बेटी को पथरी भी होने की बात कही। बेटी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यो उठाय परिजन नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंगला ताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद औद्योगिक चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के आस-पास होगी। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई,लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed