फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death in river drown

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूब कर युवक की मौत

Sat, 09 Sep 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
death in river drown
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा । क्षेत्र के बभनौली गांव के पश्चिम स्थित पोखरे के किनारे शुक्रवार को युवक का शव मिला है। सूचना पर लोहरैया पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।


शुक्रवार को दोपहर में बभनौली निवासी 18 वर्षीय विनित पुत्र विनोद की पोखरे के किनारे पानी में लाश खेल रहे बच्चों ने देखी। बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के आस पास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर पीड़ित परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि विनीत नित्य क्रिया के लिए घर से करीब 12 बजे निकला था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। इससे ग्रामीण यह कयास लगाए कि शायद पानी के पास जाने पर उसे मिर्गी के दौरे पड़े हो। जिससे वह पानी मे गिर गया हो और डूब जाने से उसकी मौत हो गई । एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed