फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death a women and child

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगह पर किशोरी और महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 07 May 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
death a women and child
मेंहदावल। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में किशोरी और महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों शवों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पहली घटना मेंहदावल क्षेत्र के हरपुर गांव की है। यहां की रहने वाली 16 वर्षीय सुष्मिता गुप्ता पुत्री संतोष कुमार गुप्ता की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अज्ञात कारणों से किशोरी ने घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि किशोरी मोबाइल पर अक्सर बातचीत करती थी। मां ने डांट दिया था। उसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के मरवटिया गांव की है। जहां 21 वर्षीय संगीता पुत्री स्वर्गीय राममिलन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला को पति ने छोड़ दिया था। उसके दो बच्चे भी हैं, महिला मायके में रहती थी। अज्ञात कारणों से उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed