{"_id":"681b996e24d7b0f4a005c8e5","slug":"deaf-and-mute-woman-dies-during-delivery-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132262-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रसव के दौरान मूक बधिर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रसव के दौरान मूक बधिर महिला की मौत
Wed, 07 May 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएचसी नाथनगर पर बुधवार को प्रसव के दौरान मूक बधिर महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चा सुरक्षित रहा। परिजनों द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
क्षेत्र के ग्राम जमिरा निवासी वंदना पत्नी बुद्धिराम मूक बधिर है। बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन उपचार के लिए निकट के सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। प्रसव के दौरान वंदना की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक चिकित्सक स्वास्थ्य सुधार पाते तब तक वंदना ने दम तोड़ दिया। जबकि पैदा हुआ बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। चिकित्सक बच्चे को स्वस्थ बता रहे हैं।
सूचना पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्र मय फोर्स पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात पर शव सौंप दिया गया है। परिजन चिकित्सकों पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।