{"_id":"63ff9e9deaf0e50b9209c834","slug":"deadly-attack-on-two-youths-with-sharp-weapons-khalilabad-news-c-7-1-71229-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धारदार हथियार से दो युवकों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धारदार हथियार से दो युवकों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार की रात मारपीट के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस क
सोनबरसा गांव में पुलिस फोर्स तैनात, 26 नामजद पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चुनावी रंजिश में मंगलवार रात को कुछ लोगों ने गोलबंद होकर दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े तब तक हमलावर दोनों युवकों को लहूलुहान कर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है।
मामला दो समुदायों के बीच में होने के कारण गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 26 नामजद लोगों पर बलवा समेत सात गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों का शांति भंग में चालान किया है। एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोनबरसा निवासी अर्जुन यादव ने बताया कि उसके पिता राजाराम यादव एकसड़वा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान हैं। आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारना चाहते हैं। 27 फरवरी को पट्टे की पोखरी पर भाई पप्पू को लेकर बांध बंधवा रहे थे। इसी बीच विरोधियों ने पोखरी पर आकर बांध बांधने से रोकने लगे। विरोध करने पर आक्रोशित होकर हमला करने की तैयारी में जुट गए। 28 फरवरी को पड़ोसी हीरालाल जायसवाल के बेटे मनोज की शादी थी। इसी बीच खलिहान के पास घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर और भाई तथा भांजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
कोल्हुई के थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि मामले में पीड़ित अर्जुन यादव की तहरीर पर आरोपी जावेद, तौसिफ, आसिफ, आमिर, अजमेर अली, गुफरान, कमरुलहोदा, समसूलहोदा, नुरुलहोदा, आवेश, जुबेर, फैशल, सहबाज, नदीम, जावेद, वाजिद, मसहूर, सलाउद्दीन, इलमुलहोदा, शकील, वकील, नूरुद्दीन, आयूब, महफूज, इम्तियाज, इफ्तेखार सहित कुल 28 लोगों पर केस दर्ज जांच की जा रही है।