{"_id":"6772e29eddb1cc0f0704ea1f","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-police-busy-in-identification-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126313-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियरा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की देर शाम को एक अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कोपहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार स्टेशन अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना के बाद मेमो भेजकर मामले की जानकारी दी। किलोमीटर संख्या 543/19-21 के पास दुर्घटना की सूचना दी।रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना के बाद मौके पर नवीन मंडी पुलिस को भेजा गया था। ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा हुआ था। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक पहचान का प्रयास होगा। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।