फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of young man found hanging in ceiling latch

Sant Kabir Nagar News: छत की कुंडी में लटका मिला युवक का शव

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in ceiling latch
-धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ गांव का मामला
विज्ञापन

- पत्नी से तलाक के बाद मानसिक तनाव में रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी

रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ में बुधवार को 32 वर्षीय युवक का शव घर में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का पत्नी से पांच माह पहले तलाक हो गया था।

गागरगाड़ गांव निवासी विशंभर पुत्र स्व. राम प्रकाश पांडेय छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी से विवाद के कारण पांच माह पहले तलाक हो गया। गांववालों का कहना है कि पत्नी से तलाक के बाद विशंभर मानसिक रूप से तनाव में रहा करते थे। परिवार के लोगों का कहना है कि रोजाना की भांति मंगलवार की रात खाना खाने के बाद विशंभर कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब देर तक नहीं उठे तो छोटा भाई उनके कमरे में गया। जहां छत की कुंडी से विशंभर का शव लटका हुआ था। यह देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस चौकी पौली पर दी गई। जिसके बाद चौकी इंचार्ज रजनीश राय मौके पर पहुंचे और विशंभर के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ धनघटा अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed