{"_id":"67c0a256553ef7bfb00b8684","slug":"dead-body-of-young-man-found-floating-in-pond-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129197-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहर के अंसार टोला में है तालाब, शव की शिनाख्त नहीं
संतकबीरनगर। शहर के अंसार टोला में स्थित एक तालाब से बृहस्पतिवार की शाम युवक का शव उतराता मिला। सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, देर शाम तक शव की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम स्थित मोर्चरी हाउस के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के अंसार टाेला के रहने वाले कुछ लोगों ने मोहल्ले में स्थित एक तालाब में शाम चार बजे 30 वर्षीय युवक का शव उतराता देखकर शोर मचाया। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को वहां मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकालकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।