फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of woman found hanging

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 10 Apr 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बौरब्यास गांव में सोमवार को विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। पति का कहना है कि महिला ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इसकी वजह वह नहीं बता पा रहा। पुलिस भी प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि बौरब्यास गांव निवासी फखरुद्दीन ने सूचना दी कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी आफरीन दरवाजे से ऊपर लगे रोशनदान से दुपट्टा के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजे का फाटक तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया गया। फखरुद्दीन पांच भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। आफरीन से फखरुद्दीन की शादी जून 2022 में हुई थी। आफरीन की बहन रुसीना की शादी फखरुद्दीन के भाई नसीरुद्दीन के साथ हुई थी। दोनों बहनें ससुराल में ही रह रही थीं। फखरुद्दीन 15 दिन पहले बाहर से कमाकर घर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीकठाक चल रहा था।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पत्नी अपने कमरे में सोने चली गई और घरवाले अपना काम करने लगे। जब वह दरवाजा खोलवाने लगे तो वह नहीं खुला। घर वालों को बुलाया और जंगले से देखा तो दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फंदे से पत्नी लटकी दिखी। उसके बाद नायब तहसीलदार मेंहदावल और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जांच की। एसओ ने बताया कि जांच में महिला की आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कारण का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed