{"_id":"669c1b786c8798b26c053f77","slug":"dead-body-of-jamira-youth-found-in-goa-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117947-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमिरा के युवक की गोवा में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमिरा के युवक की गोवा में मिली लाश
Sun, 21 Jul 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जमिरा गांव निवासी युवक का शव गोवा में फंदे से झूलता हुआ मिला। किसी ने वहां से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के कुछ लोग गोवा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि युवक का शव काम कर रही साइट पर एक कमरे में संदिग्ध हाल में लटका पाया गया है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत होने से हर कोई गमगीन रहा।
जमिरा गांव निवासी प्रदुम्न उर्फ विक्की 20 वर्ष पुत्र कल्लू सोनकर आठ महीने पूर्व घर से गोवा गया था। वहां अन्य साथियों के साथ बिल्डिंग के कमरे की पेंटिंग कार्य कर रहा था। परिजनों के अनुसार गोवा प्रांत के कंडोली एरिया में शाम पांच बजे तक काम करने के बाद जब कुछ समय तक वह अन्य कार्य कर रहे साथियों के पास नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। नहीं मिलने पर मोबाइल पर संपर्क किया गया। तीन घंटे तक जब फोन नही उठा तो शंका हुई। बिल्डिंग कमरे में खोजबीन शुरू हुई। साथी के साथ अन्य लोग पहुंचे। एक कमरा अंदर से बंद था। दूसरी चाभी से दरवाजा खोला गया। तो प्रदुम्न उर्फ विक्की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता मिला।
ग्रामीणों के अनुसार घटना से भेजी गई तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि प्रद्युम्न की हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए लटकाया गया है। जबकि मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ हैं। दूर प्लास्टिक सही ढंग से रखी हुई। हाथ और पैर बंधा हुआ है। ऐसे स्थिति में कोई खुद कैसे लटक सकता है। परिजन गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अविवाहित था।