फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of drowned youth found in Kuano river

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में डूबे युवक का मिला शव

Wed, 07 Aug 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in Kuano river
चार अगस्त की घटना, सिद्ध बाबा मंदिर के निकट झाड़ी में शव बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के ग्राम घोरांग के निकट कुआनो नदी में तीन अगस्त को नित्य क्रिया के लिए गया युवक डूब गया था, जिसकी तलाश परिजन करते रहे। बुधवार की सुबह नदी के किनारे सिद्ध बाबा मंदिर के निकट झाड़ी में शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा कर शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


घोरांग गांव निवासी 30 वर्षीय तिलकू पुत्र स्व. राम किशोर नित्य क्रिया के लिए गया हुआ था। काफी समय गुजरने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन नदी के किनारे खोजबीन करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बुधवार को कुआनो नदी के किनारे झाड़ी में फंसे शव को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त होने के बाद तिलकू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed