फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree near Nehiya railway crossing.

Sant Kabir Nagar News: नेहिया रेलवे क्राॅसिंग के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree near Nehiya railway crossing.
- खलीलाबाद क्षेत्र के गौरापार गांव का निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पंचायतनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
नेहिया रेलवे क्रॉसिंग बाग के पास शव की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने आम के पेड़ पर मफलर के फंदे में लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। कपड़े के जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव (39) पुत्र हजारी निवासी गौरापार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया गया कि सुरेंद्र विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वह करीब सहजनवां के पास घघसरा में अपनी बुआ के बेटी के घर रहता था और अपने घर परिवार से कोई मतलब नहीं रखता था। वहीं मजदूरी करके जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की गई है। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाकर जांच कराया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में कोई शिकायत पत्र पुलिस को अभी तक नहीं मिला है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed