{"_id":"5df13a008ebc3e87a7627cc5","slug":"dead-body-khalilabad-news-gkp3329068147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पुलिया पर मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पुलिया पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन
मृतक पवन राय की फाइल फोटो
- फोटो : KHALILABAD
पीड़ित पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई
सिर में चोट के थे निशान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के छराछ नहर की पुलिया पर मंगलवार रात एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी पवन के रूप में हुई। सिर में चोट के निशान भी थे। परिजनों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई है।
कंट्रोल रूम से मंगलवार रात नौ बजे के करीब बखिरा पुलिस को सूचना मिली कि बखिरा- दुर्गजोत मार्ग पर स्थित छराछ गांव स्थित नहर की पुलिया पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल एसओ मौके पर पहुंचे तो पुलिया के बीच में शव पड़ा था। युवक के सिर में चोट के निशान थे। इधर महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी पीड़ित पिता रामनयन राय ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा पवन राय मंगलवार की शाम को करीब सवा छह बजे नाथनगर जाने की बात कह कर घर से निकला था। बेटा कैसे बखिरा क्षेत्र में पहुंच गया, उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा। बेटे के सिर में चोट के निशान हैं। ऐसे में उन्होंने सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या किए जाने की आशंका जताई। युवक की मौत की वजह को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि महुली क्षेत्र के रेवटा निवासी पवन राय के रूप में शव की पहचान हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे अभी तक की जांच पड़ताल में एक युवक का नाम सामने आ रहा है, जिसके साथ पवन राय यहां तक पहुंचा था।
सबके मन में एक सवाल, साथ रहा युवक कहां गया
महुली पुलिस की सूचना के बाद घर पर मचा कोहराम
खगेंद्र प्रसाद मिश्र
धनघटा। महुली क्षेत्र के रेवटा गांव के रहने वाले पवन राय की बखिरा क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी घटना सुनी,वह अवाक रह गया। हर कोई यहीं जानने की कोशिश में जुट गया कि आखिर पवन के साथ कौन गया था। वह युवक कहां है। इसका जवाब अभी तक पुलिस भी ढूंढ नहीं पाई है। वैसे पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए इस घटना की तह तक जा सकती है।
विज्ञापन
रेवटा गांव निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार राय मंगलवार की शाम घर से बाइक से क्षेत्र के एक युवक के साथ किसी दोस्त की बरात जाने की बात कहकर निकले थे। रात करीब पौने ग्यारह बजे महुली पुलिस के जरिए परिजनों को फोन से सूचना दी गई कि पवन राय का शव बखिरा क्षेत्र के छराछ गांव की नहर पुलिया पर मिला है। पीड़ित परिजनों के अनुसार उसकी बाइक व मोबाइल मौके से गायब था। सिर पर लगे चोट के निशान साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। जबकि बेटे के साथ में गया दोस्त का भी अब तक पता नही चला है।
बुझ गया इकलौता चिराग
इकलौते बेटे पवन की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। महिलाओं का रो- रो कर बुरा हाल है। गांव व घरवालों के मन में तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पवन बखिरा क्षेत्र में कैसे पहुंच गया। उसके साथ गया युवक कहां गया। इकलौती बड़ी बहन गरिमा कभी रोती थी तो कभी सन्न हो जाती थी। माता अनीता राय बार- बार बेटे के नाम की रट लगा कर कलेजे के टुकडे़ के बिछुड़ने की पीड़ा से कराह रही थी। गांव के लोग यही कह रहे थे कि इस घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
मोबाइल पर पिता से हुई थी आखिरी बातचीत
मंगलवार की रात करीब आठ बजे बेटे पवन ने मोबाइल से पीड़ित पिता श्याम नारायण राय ने बातचीत की थी। पिता ने बताया कि बेटे पवन ने यहीं था कि वह रात में नही लौटेगा। उसके बाद दस बजे रात में मोबाइल फोन पर कॉल किया गया तो पवन की मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। रात करीब पौने ग्यारह बजे मोबाइल की घंटी बजी तो पिता इस उम्मीद से फोन उठाया कि पवन की कॉल हो सकती है। जब फोन पर महुली पुलिस ने बताया कि पवन राय का शव मिला है। जेब में रखे आधार कार्ड से पहचान हुई है। इतना सुनते ही पिता अवाक रह गए और उसी के बाद घर में चीख पुकार मच गई।