{"_id":"5f088d038ebc3e635a082b7e","slug":"dead-body-found-khalilabad-news-gkp357679764","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमी में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमी में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर(संतकबीरनगर)। आमी नदी में बृहस्पतिवार को छलांग मोहनलालपुर निवासी युवक का शव शुक्रवार को गांधी आश्रम के पास नदी के किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक युवक आत्म हत्या की नीयत से नदी में कूदा था।
चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि मोहनलालपुर मोहल्ला निवासी संतोष गुप्ता (30)पुत्र प्रह्लाद की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक वर्ष पूर्व भदोही के विनय गुप्ता से हो गई थी। 30 जून को विनय अपने दोस्त मगहर निवासी संतोष से मिलने घर आया और यहीं रहने लगा। यह बात संतोष की पत्नी को नागवार लगती थी। इसे पति-पत्नी में तकरार भी होती थी। जब भी विनय घर को जाने की बात करता तो संतोष दुखी हो जाता और उसे रोक लेता था। लोगों के समझाने पर संतोष मान गया। बृहस्पतिवार को संतोष बाइक से दोस्त को छोड़ने नौसढ़ जा रहा था। रास्ते में बाइक नौदरिया पुल पर खड़ी कर आमी नदी में कूद गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसे तलाशा गई, लेकिन पता नहीं चला था। शुक्रवार को संतोष की लाश गांधी आश्रम के पास नदी के किनारे मिली। चौकी इंचार्ज के अनुसार, जांच में पता चला कि संतोष आत्महत्या की नीयत से ही आमी नदी में कूदा था। विनय से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर इस संबंध में प्राप्त नहीं हुई है।