फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body found in the bush under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में झाड़ी में मिला शव

Sun, 22 Dec 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the bush under suspicious circumstances
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के जंगलऊन गांव के बाहर झाड़ी में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति ने चाचा के रूप में किया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि क्षेत्र के जंगलऊन गांव में शाम 4:30 बजे के करीब शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। गांव के बाहर लगभग 500 मीटर पहले झाड़ी में शव पड़ा था। शव को जंगलऊन गांव निवासी राजू पुत्र सियाराम ने अपने चाचा जयराम (45) निवासी जंगलऊन के रूप में किया। पुलिस जांच एवं पूछताछ में पाया गया कि मृतक नशे का आदी था। वह अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था। 19 दिसंबर को वह किसी काम से घर जाने की बात कहकर निकला था और उसके बाद घर पर नहीं आया। रविवार को उसका शव देखकर मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed