फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body found in pond

पोखरे में मिला शव

Mon, 29 Jul 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in pond
धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार गांव निवासी मृतक रामभेजू के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
लापता ग्रामीण का शव गांव के पोखरे में मिला
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव में ही एक कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकले थे रामभेजू
सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में उतराया शव देखकर शोर मचाया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के अतरी नानकार गांव के दक्षिण पूरब स्थित पोखरे में सोमवार को गांव के ही एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। वह व्यक्ति रविवार सुबह से ही घर से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरी नानकार गांव निवासी रामभेजू (45) पुत्र बीरबली रविवार को सुबह घर से एक कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें भोजन के लिए तलाश करने लगे। परंतु काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने देर शाम तक अगल-बगल के चौराहों व अन्य संभावित जगहों पर भी तलाश की। सुबह गांव के पूरब-दक्षिण दिशा में स्थित पोखरे के किनारे लोग अपने खेतों की तरफ गए तो पोखरे में शव उतराया देख इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे तथा सूचना एसओ धर्मसिंहवा को दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ अनिल कुमार पांडेय की मौजूदगी में शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। उसकी पहचान रामभेजू पुत्र बीरबली के रूप में हुई। सात बेटियों और एक बेटे के पिता रामभेजू मजदूरी करके परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि पोखरे के पास ही उनका कपड़ा भी मिला है।
विज्ञापन

एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस बात की छानबीन की जा रही है कि रामभेजू पोखरे की तरफ कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed