{"_id":"68dacba8c51d7c7334079027","slug":"dead-bodies-of-a-man-and-a-woman-were-found-floating-in-rapti-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139123-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती में उतराया मिला महिला और पुरुष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती में उतराया मिला महिला और पुरुष का शव
Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में पुरुष और महिला का शव मिलने के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एसपी घटनास्थल क
मेंहदावल। क्षेत्र के बढ़या ठाठर के पास राप्ती नदी के राप्ती नदी में सोमवार की सुबह दो शव नदी किनारे उतराये मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास किए, लेकिन दोनों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मेंहदावल थानाक्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित करमैनी बेलौली बांध के बगल में स्थित बढ़या ठाठर गांव के पास नदी में दो शव उतराते देखे गए। लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद मौके पर मेंहदावल पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसमें से एक शव पुरुष का था, उसकी उम्र 35 साल आंकी गई और लंबाई 5.7 फीट है। शव तकरीबन 4 से 5 दिन पुराना लग रहा था। वहीं दूसरा शव महिला का है वह पूरी तरह से सड़-गल गया था। वह तकरीबन 25 से 30 दिन पुराना बताया जाता है। दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चूंकि शव अज्ञात हैं, इसलिए उनका पोस्टमार्टम तीन दिन बाद कराया जाएगा।
एसपी ने मौके पर जाकर किया मुआयना : इस बात की जानकारी मिलने पर एसपी संदीप कुमार मीना पुलिस बल के साथ बढ़या ठाठर पहुंचे। वहां पर जाकर उन्होंने मौके का मुआयना किया। शवों की पहचान करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश भी दिए।