फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DAV Inter College, Mehndawal dominates in badminton and table tennis.

Sant Kabir Nagar News: डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल का बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दबदबा

Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
DAV Inter College, Mehndawal dominates in badminton and table tennis.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को जनपदीय एवं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने किया। इसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर बालक और जूनियर बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल ने विजेता का खिताब हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हरदी विजेता रहा, जबकि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद उपविजेता बना। सीनियर और जूनियर बालिका वर्ग में भी डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल विजेता रहा।
मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी संतकबीरनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर बालक एकल और डबल वर्ग में संतकबीरनगर विजेता तथा बस्ती उपविजेता रही। जूनियर और सब जूनियर बालक वर्ग में भी संतकबीरनगर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय टेबल टेनिस में सीनियर बालक वर्ग में संतकबीरनगर विजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में बस्ती विजेता और संतकबीरनगर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में बस्ती विजेता तथा संतकबीरनगर उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में भी बस्ती ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद ने किया।

इस दौरान मौलेंदु पांडेय, दिवाकर उपाध्याय, सुधीर कुमार, विवेकानंद, अखिलेश वर्मा, अमरजीत वर्मा, विकास, रमेश प्रसाद, गिरिजानंद, अब्दुल मुदस्सिर, अतिकुल्लाह खां, कलीमुल्लाह द्वितीय, सदरे आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed