{"_id":"6ab40f7a0211e0c06d00a483","slug":"daughters-in-law-and-daughters-were-not-safe-under-the-sp-government-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157781-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सपा सरकार में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सपा सरकार में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां
विज्ञापन
शिवबखरी में डिप्टी सीएम को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता-संवाद
संतकबीरनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को धनघटा के शिवबखरी में आयोजित सभा में सपा पर हमला बोला। कहा कि सपा सरकार में बहू- बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद जहां बहू- बेटियां सुरक्षित है वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में दबंग जमीनों पर झंडा लगाकर कब्जा कर लेते थे लेकिन अब गुंडा माफिया जेल की हवा खा रहे हैं तो कई श्मशान पहुंचा दिए गए हैं। शिवबखरी स्वास्थ्य केंद्र का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। इसकी एसआईटी जांच करानी पड़ी। अब बजट देकर इसे दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। अधिकतर जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं, जहां अभी मेडिकल कॉलेज नहीं बन सका है वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुल जाएगा। अयोध्या, काशी, मथुरा के विकास को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने सपा से उनके शासनकाल के विकास कार्यों और अयोध्या में हुए खर्च का हिसाब जनता के सामने रखने की चुनौती दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी सरकार अयोध्या को वर्ल्ड क्लास और हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इसके तहत चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के सुदृढीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। काशी विश्वनाथधाम और मथुरा के कायाकल्प का संकल्प दोहराते हुए डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जो राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का भी नहीं हो सकता है।
इस दौरान विधायक गणेश चंद्र चौहान, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।