फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dastak abhiyan from today

आज से घर-घर दस्तक देंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 12 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
dastak abhiyan from today
आज से घर-घर दस्तक देंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

25 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान, टीबी के रोगी भी खोजे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जुलाई माह में चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 12 से 25 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के तहत इस बार जिले में टीबी (क्षय) रोगियों को खोजने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। दस्तक अभियान संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसके तहत प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण व उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित करेंगी। इसके साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। उन्हें मुख्य रूप से पांच बिंदुओं बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) टीबी, कुपोषण और दिव्यांगता पर जोर देना है। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान को लेकर तैयारियां पूरी की ली गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर डीएम दिव्या मित्तल इस अभियान का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed