फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DAP shortage persists despite strict instructions from administration

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद भी डीएपी की किल्लत बरकरार

Mon, 18 Nov 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
DAP shortage persists despite strict instructions from administration
बखिरा। रबी फसल की बुआई की काम जोरों पर है। गेहूं की बुआई करने के लिए किसान डीएपी खाद के लिए केंद्रों का चक्कर काट रहे है। तिलाठी व भगवानपुर केंद्र पर खाद आई, लेकिन सचिव ने अपने चहेतों में खाद बांट दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान खाद के लिए सुबह-शाम केंद्रों का चक्कर काट रहे है, लेकिन किसानों को डीएपी नही मिल पा रहा है। मजबूरन सक्षम किसान महंगे मूल्य पर बाजार से डीएपी खरीदने को मजबूर है। सचिव ने बताया दो दिन बाद खाद की रैक आने पर किसानों को खाद दी जाएगी। तिलाठी, भगवानपुर, ढोढया, करैली, सिंहोरवा केंद्र पर खाद की किल्लत बनी हुई है। तिलाठी व भगवानपुर केंद्र और पिछले शुक्रवार को खाद आने पर किसानों में वितरित की गई है।
विज्ञापन

किसान पूर्णमासी, विंध्याचल, लुटावन, शब्बीर खां, गयाराम, बृजलाल ने बताया डीएपी की निर्धारित कीमत 1350 रुपये है, जबकि सचिव पर किसानों से 1360 रुपये लेने का आरोप है। तिलाठी केंद्र पर 350 व 180 बोरी खाद दो मर्तबा आ चुकी है। लेकिन केंद्र सचिव द्वारा अपने चहेते लोगों में खाद वितरित किए जाने से जरूरतमंद किसान खाद से वंचित हैं। खाद पाने की उम्मीद में दिन भर कतार लगाने के घंटों बाद खाद अगले दिन मिलने के आश्वासन पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही सिलसिला रोजाना होता है। इससे उनका कीमती समय बर्बाद होता है। प्रशासन के सख्त रवैये के बाद भी किसान खाद से वंचित है।
इस संबंध में सचिव तिलाठी केंद्र विरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन में रैक आने के बाद किसानों में खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed