{"_id":"573226b04f1c1b056b919ce7","slug":"dabangg-intercepted-by-applying-electric-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दबंग’ विद्युत पोल लगाने से रोक रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दबंग’ विद्युत पोल लगाने से रोक रहे
sant kabir nagar
Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खरवनिया कला के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद विकास खंड के खरवनिया कला के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग अनुसूचित जाति की बस्ती में विद्युत पोल लगाने से रोक रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है और कभी भी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिस की मौजूदगी में विद्युत पोल लगवाने की मांग की गई।
खरवनिया कला गांव के संतराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान संतराज ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए गांव में विद्युत पोल लगने के लिए आया है। यह पोल अनसूचित जाति की बस्ती में लगाया जाना है, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोग पोल गाड़ने नहीं दे रहे हैं।
इससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। लोगों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग की है कि महुली पुलिस की मौजूदगी में विद्युत पोल लगवाया जाए, ताकि विवाद को रोका जा सके। प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला देवी, जगमीना, सोना देवी, इंद्रावती देवी, सोनबत्ता देवी आदि शामिल रहे।