फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   D performed in the building locked

विकास भवन में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया

Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
D performed in the building locked
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास खंड सेमरियावां के जातेडीहा दुबौलिया के ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य कर्मियों ने विकास भवन गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके साथ ही कर्मचारी विकास भवन गेट पर ही प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल चलती रहेगी। 
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रात: दस बजे ही विकास भवन गेट पर पहुंच गए और गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके कारण कोई भी अधिकारी अंदर प्रवेश नहीं कर सका। तालाबंदी के बाद कर्मचारी गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेमरियावां के सहायक लेखाकर व बीडीओ के साथ अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान व अन्य पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ असलहा लेकर घूूम रहे और विभिन्न माध्यमों से धमकी दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर ली जाती है तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही दावा कि सभी ब्लाकों के कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों में हड़ताल पर है। प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय, चेतराम, अनिल सिंह, लालचंद्र चौहान, उदयराज यादव, ध्रुवचंद्र कन्नौजिया, परमहंस गौतम, गणेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राधेश्याम, कुलदीप कुमार मौर्य, संतीशचंद्र श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश प्रजापति, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार गौड़, बंडूलाल, अशोक कुमार, चंद्रप्रकाश, हीरालाल, अनिल कुमार सिंह, शंभूनाथ, सूदर्शनराम, प्रवीण कुमार चौधरी, दीप श्रीवास्तव, केशव सहाय, प्रदीप कुमार पांडेय, राजेश कुमार, शफीक अहमद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

हड़ताल के चलते फरियादी रहे परेशान 
राज्यकर्मचारियों की हड़ताल के चलते विकास भवन सहित ब्लॉकों पर आने वाले फरियादी परेशान रहे। विकास भवन पर पेंशन के संबंध में जानकारी लेने आए राम दुलारे ने कहा कि सुबह ही आ गए थे, लेकिन हड़ताल के कारण अब निराश लौटना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed